भारी भीड़ के चलते उत्तराखंड के चारधाम में 31 मई तक वीआईपी दर्शन पर लगी रोक
चारधाम यात्रा में बढ़ रही तीर्थयात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार को चारधाम में 31 मई तक वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी। वहीं, चारधाम यात्रा के संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें पंजीकरण व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए हैं।