तीसरा विश्व युद्ध शुरू कर सकता है रूस: जर्मन न्यूज़पेपर
जर्मन न्यूज़पेपर 'बिल्ड' ने जर्मनी के रक्षा मंत्रालय के दस्तावेज़ों के हवाले से बताया है कि जर्मनी, रूस के खिलाफ एक सशस्त्र संघर्ष की तैयारी कर रहा है। बकौल न्यूज़पेपर, रूस अगले साल नाटो के सहयोगी देशों पर हमला कर यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को आगे बढ़ा सकता है जो तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है।