तीसरी तिमाही में स्पाइसजेट का शुद्ध लाभ 160% बढ़कर हुआ ₹110 करोड़
स्पाइसजेट ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ₹110 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। यह वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के ₹42 करोड़ के लाभ से करीब 160% अधिक है। स्पाइसजेट के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह के मुताबिक, यात्री और कार्गो कारोबार में बेहतर प्रदर्शन से कंपनी के मुनाफे में उछाल आया है।