तीसरी बार मिली जीत हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल है: चुनावी नतीजों पर अमित शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों पर कहा है, "बीजेपी को तीसरी बार मिली जीत हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम का प्रतिफल है।" उन्होंने कहा, "बीजेपी के लिए उनके कार्यकर्ता सबसे बड़ी पूंजी हैं। आपने जिस परिश्रम से उत्तर से दक्षिण...पूरब से पश्चिम तक गली-गली, घर-घर जाकर मोदी जी के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा, वो सराहनीय है।"