तुझे हमेशा याद रखूंगी: प्रत्यूषा बनर्जी की पुण्यतिथि पर पुराना वीडियो शेयर कर काम्या पंजाबी
अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने दिवंगत ऐक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की 7वीं पुण्यतिथि पर उनके साथ एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "कभी-कभी सोचती हूं कि कहां होगी तू...हमें याद करती होगी? खुश तो होगी न? फिर सोचती हूं न याद करे कभी हमें। भूल जाए सब कुछ, बस खुश रहे ❤️ लेकिन मैं तुझे हमेशा याद रखूंगी।"