तुनिषा की मां से केंद्रीय मंत्री अठावले ने की मुलाकात, कहा- आरोपी को दिलवाएंगे कड़ी सज़ा
मुंबई में दिवंगत ऐक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां से गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मुलाकात की। अठावले ने कहा, "उन्होंने आरोपी शेज़ान खान के खिलाफ कड़ी सज़ा की मांग की है। मैंने इसका आश्वासन दिया है।" उन्होंने कहा, "मैं उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करूंगा। उसने (शेज़ान) तुनिषा को धोखा दिया था और उसको कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।"