तुनिषा की मौत के मामले में गिरफ्तार शेज़ान की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ी
मुंबई (महाराष्ट्र) के वसई कोर्ट ने शनिवार को टीवी ऐक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार उनके पूर्व बॉयफ्रेंड व को-स्टार शेज़ान खान की न्यायिक हिरासत 14-दिनों के लिए और बढ़ा दी। शेज़ान को 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। तुनिषा की मां ने शेज़ान पर ऐक्ट्रेस पर इस्लाम अपनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है।