तुनिषा की मौत ने मुझे 'बालिका वधू' की प्रत्युषा की याद दिला दी: ऐक्ट्रेस नेहा मेहता
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम ऐक्ट्रेस नेहा मेहता ने 'टेली टॉक' से कहा है कि तुनिषा शर्मा की मौत ने उन्हें सीरियल 'बालिका वधू' फेम प्रत्युषा बनर्जी की याद दिला दी। उन्होंने कहा, "मैं तुनिषा से 2-माह पहले मिली थी। उन्होंने कहा था कि वह मेरी फैन हैं।" प्रत्युषा ने 2016 में अपने अपार्टमेंट में खुदकुशी कर ली थी।