तुनिषा के एक्स-बॉयफ्रेंड शेज़ान द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
टीवी शो के सेट पर ऐक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के मृत पाए जाने के बाद एक सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन सामने आया है जिसमें शेज़ान खान और 2 अन्य लोग तुनिषा को उठाकर अस्पताल ले जा रहे हैं। गौरतलब है कि तुनिषा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में उनके एक्स-बॉयफ्रेंड शेज़ान को गिरफ्तार किया गया है।