तुनिषा के निधन के बाद दोबारा सेट पर जाने पर भारीपन महसूस हुआ: उनकी को-स्टार सपना ठाकुर

टीवी शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' की ऐक्ट्रेस सपना ठाकुर ने कहा है कि को-स्टार तुनिषा शर्मा के निधन के बाद सेट पर दोबारा जाने पर भारीपन महसूस हुआ। सपना ने कहा, "पूरी टीम उस सदमे से उबर नहीं पाई है। शो चलते रहना चाहिए कहना आसान है लेकिन जब करना पड़ता है तो एहसास होता है कि कितना मुश्किल है।"

Load More