तुनिषा के बारे में जानकर मेरे पुराने ज़ख्म ताज़ा हो गए, यह हत्या है: प्रत्यूषा बनर्जी के पिता
दिवंगत ऐक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के पिता शंकर बनर्जी ने अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के निधन पर 'आज तक' से कहा है, "यह जानकर दुख हुआ। मेरे पुराने ज़ख्म ताज़ा हो गए।" उन्होंने कहा, "पिता होने के नाते उनकी मां की स्थिति समझ सकता हूं। मुझे यह हत्या लगती है। पिछले कुछ वर्षों में सभी हत्याओं को आत्महत्या बताया गया है।"