तुनिषा केस के लिए मेकर्स दोषी, वे यंग ऐक्ट्रेसेज़ को उम्रदराज़ हीरो संग रोमांस कराते हैं: सोफिया
ऐक्ट्रेस सोफिया हयात ने तुनिषा शर्मा मौत केस पर 'ई-टाइम्स' से कहा है, "इस केस में मेकर्स सबसे बड़े दोषी हैं। मेकर्स छोटी उम्र की लड़कियों का बड़े उम्र के लड़कों के साथ रोमांस करवाते हैं।" उन्होंने कहा, "बच्चियां सेट पर लोगों की बातों में आ जाती हैं और बड़े उम्र के लड़कों के साथ शारीरिक संबंध बना लेती हैं।"