तुनिषा ने टिंडर पर मिले शख्स से मौत से 15 मिनट पहले की थी वीडियो कॉल पर बात: शेज़ान
अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत मामले में गिरफ्तार ऐक्टर शेज़ान खान ने अपने वकील के ज़रिए कोर्ट को बताया है कि तुनिषा ने डेटिंग ऐप टिंडर पर मिले अली से मौत से 15-मिनट पहले वीडियो कॉल पर बात की थीं। उन्होंने कहा, "इसका मतलब है कि मैं नहीं बल्कि अली था जो आखिरी समय में तुनिषा के संपर्क में था।"