तुनिषा शर्मा की मां ने सुनाया ऐक्ट्रेस की मौत से 3 दिन पहले भेजा गया उनका वॉयस मेसेज
दिवंगत ऐक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने रविवार को अभिनेत्री द्वारा मौत से 3 दिन पहले 21 दिसंबर को उन्हें भेजा गया एक वॉयस मेसेज सुनाया। इसमें तुनिषा अपनी मां को 'आपसे बहुत प्यार करती हूं' कहतीं सुनाई दे रही हैं। तुनिषा की मां ने कहा, "हमारा रिश्ता बहुत अच्छा था। मुझे किसी को सफाई नहीं देना है।"