तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन ने की एसआईटी जांच की मांग
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने महाराष्ट्र सरकार से अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत की जांच के लिए एसआईटी का गठन करने की मांग की है। एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, "आज मैं उस सेट पर गया जहां तुनिषा ने (कथित तौर पर) आत्महत्या की थी। मुझे लोग डरे हुए लगे। कुछ गलत ज़रूर हुआ होगा।"