'तुम काले हो' कहकर पति को आग लगाकर मारने वाली महिला को यूपी में सुनाई गई उम्रकैद की सज़ा
संभल (उत्तर प्रदेश) में आग लगाकर पति की हत्या करने के 4 साल पुराने मामले में एक कोर्ट ने महिला को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है और ₹25,000 का जुर्माना लगाया है। मौत से पहले पीड़ित ने कहा था, "मेरी पत्नी कहती है कि मैं खूबसूरत नहीं हूं। काला हूं। मुझसे कहती है कि मैं तुम्हें जलाकर मार डालूंगी।"