तुम दोबारा ज़िंदा नहीं हो पाओगे, हेलमेट पहना करो: पूनम पांडे विवाद के बीच दिल्ली पुलिस

ऐक्ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे द्वारा अपनी मौत का नाटक किए जाने पर विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने हेलमेट व सीट बेल्ट को लेकर जागरूकता वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दिल्ली पुलिस ने लिखा, "तुम अंडरटेकर, मिहिर विरानी या स्पेशल केस नहीं हो जो दोबारा ज़िंदा हो जाओगे इसलिए हमेशा हेलमेट पहना करो और सीट बेल्ट लगाया करो।"

Load More