तुम माधुरी दीक्षित नहीं हो कहने पर जूही ने फिल्म 'राजा...' के लिए मना किया था: धर्मेश दर्शन
निर्देशक धर्मेश दर्शन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि आमिर खान और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में करिश्मा कपूर उनकी पहली पसंद नहीं थीं। दर्शन ने कहा, "मेरी पहली पसंद जूही चावला थीं।" उन्होंने आगे कहा, "मेरे 'तुम माधुरी दीक्षित नहीं हो' कहने पर जूही ने फिल्म करने से मना कर दिया था।"