तुम मुझे जानते नहीं, मेरे दादा ने 2,500 मर्डर किए थे: शख्स को धमकाते हुए यूपी का सिपाही

कानपुर (उत्तर प्रदेश) के एक सिपाही का वीडियो सामने आया है जिसमें वह नशे में धुत होकर एक शख्स को धमकाते हुए कह रहा है, "तुम मुझको नहीं जानते हो...मेरे दादा ने 2,500 मर्डर किए थे।" आरोपी सिपाही का नाम सुरेंद्र दुबे है जो नरवल थाने में तैनात है। पुलिस ने कहा, "मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।"

Load More