तुम हो फिरौन तो मूसा भी ज़रूर आएगा: मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात के बाद ओवैसी
गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) में उनके परिवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने 'X' पर लिखा कि वह इस मुश्किल समय में मुख्तार के परिवार के साथ हैं। उन्होंने लिखा, "इंशा अल्लाह इन अंधेरों का जिगर चीरकर नूर आएगा, तुम हो 'फिरौन' तो 'मूसा' भी ज़रूर आएगा।"