तुमने कर दिखाया सुहाना: बेटी की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज़' का टीज़र शेयर कर गौरी खान
अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिज़ाइनर गौरी खान ने बेटी सुहाना खान की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज़' का टीज़र सोशल मीडिया पर शेयर कर सुहाना, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा को उनके पहले प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "सभी बच्चों और टीम को शुभकामनाएं...सुहाना, तुमने कर दिखाया।" इस फिल्म का निर्देशन ज़ोया अख्तर कर रही हैं।