तुम्हारा बेटा रेप केस में फंस गया है, एनकाउंटर हो सकता है: फोन पर बिहार के व्यापारी से ठग
साइबर अपराधियों ने मुज़फ्फरपुर (बिहार) के राकेश कुमार नामक अंडा व्यापारी को ठगने की कोशिश की है। व्यापारी से अपराधियों ने फोन पर कहा, "तुम्हारा बेटा रेप केस में फंस गया है...उसे उम्रकैद हो सकती है...एनकाउंटर भी हो सकता है। अगर छुड़वाना चाहते हो तो ₹80,000 भेजो।" हालांकि, कुमार अपनी सूझबूझ से ठगी का शिकार होने से बच गए।