तुम्हारे पति-बेटे को जेल भिजवा दिया है, अब तुम्हें मार देंगे: बिहार में महिला विधायक से शख्स
जेडीयू विधायक बीमा भारती ने मंगलवार रात अज्ञात शख्स द्वारा कॉल कर गालियां व जान से मारने की धमकी दिए जाने को लेकर पटना (बिहार) में शिकायत दर्ज कराई है। शख्स ने कथित तौर पर बीमा से कहा, "तुम्हारे पति-बेटे को जेल भिजवा दिए हैं...अब तुम लोगों को मार देंगे।" बीमा के पति-बेटे आर्म्स ऐक्ट के तहत गिरफ्तार हुए हैं।