तुर्कमेनिस्तान की मशहूर सिंगर ने की भारतीय राजदूत की मेज़बानी, गाए बॉलीवुड के गाने

तुर्कमेनिस्तान में भारतीय दूतावास ने मशहूर तुर्कमेनिस्तानी गायिका बखार होजयेवा द्वारा भारतीय राजदूत विधु नायर की अपने घर पर मेज़बानी करने की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। गायिका ने नायर की मेज़बानी के दौरान बॉलीवुड के गाने गाए जिनमें 'मैं शायर तो नहीं', 'रूप तेरा मस्ताना', 'जब हम जवां होंगे' और 'सोहणी मेरी सोहणी' शामिल हैं।

Load More