तुर्किये और सीरिया में भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 19,300 से अधिक
तुर्किये और सीरिया में भूकंप के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 19,300 से अधिक हो गई है। समाचार एजेंसी 'द असोसिएटेड प्रेस' के मुताबिक, यह आंकड़ा 2011 में जापान के फुकुशिमा में आए 9.0 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों के आंकड़े को भी पार कर चुका है। फुकुशिमा त्रासदी में 18,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई थी।