तुर्किये की कोयला खदान में 300 मीटर नीचे हुआ धमाका, 22 की मौत; दर्जनों कर्मचारी फंसे
तुर्किये की एक कोयला खदान में शुक्रवार को ब्लास्ट हो गया जिसमें कम-से-कम 22 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों कर्मचारी अंदर फंसे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, खदान में करीब 110-कर्मचारी काम कर रहे थे। तुर्किये के गृह मंत्री सुलेमान सोयलू के मुताबिक, धमाका ज़मीन से करीब 300-मीटर नीचे हुआ और करीब 49-कर्मचारी 300-350 मीटर नीचे 'रिस्क ज़ोन' में थे।