तुर्किये की गायिका ने ईरान में जारी हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के समर्थन में काटे अपने बाल
तुर्किये की गायिका मेलेक मोस्सो ने ईरान में जारी हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के समर्थन में शो के दौरान मंच पर बाल काटे जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, ठीक से हिजाब न पहनने पर पुलिस हिरासत में ली गई महसा अमिनी की मौत के बाद ईरान में जारी प्रदर्शन में अबतक 75 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।