तुर्किये में 104 घंटे तक मलबे के नीचे फंसे रहने के बाद बचाई गई महिला का एक दिन बाद हुआ निधन
जर्मनी के बचावकर्मियों ने बताया है कि तुर्किये में भूकंप के कारण गिरी इमारत के मलबे के नीचे 104-घंटे तक दबे रहने के बाद शुक्रवार को बचाई गई 40-वर्षीय महिला का शनिवार को निधन हो गया। बचावकर्मियों ने महिला के बचने को 'चमत्कार' बताया था। सीरिया-तुर्किये में भूकंप के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 24,000 से अधिक हो गई है।