तुर्किये में आए भूकंप में एक भारतीय के मारे जाने की हुई पुष्टि, होटल के मलबे के नीचे मिला शव
तुर्किये स्थित भारत के दूतावास ने वहां 6-फरवरी को आए भूकंप के बाद से लापता विजय कुमार (36) नामक भारतीय शख्स के निधन की पुष्टि कर दी है। दूतावास ने बताया, "बिज़नेस ट्रिप पर गए विजय का शव मलाटया में एक होटल के मलबे में मिला...हम जल्द-से-जल्द उनके पार्थिव शरीर को उनके परिवार के...पास भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं।"