तुर्किये में पिछले महीने आए भूकंप से प्रभावित हुए इलाकों में अचानक आई बाढ़, 14 लोगों की मौत
तुर्किये में पिछले महीने जानलेवा भूकंप के कारण जिन 2 शहरों में तबाही हुई थी, अब वहां अचानक आई बाढ़ के कारण 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लापता हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़ितों में वे लोग भी शामिल हैं जो भूकंप में बच गए थे। सामने आए वीडियो में कंटेनर व कार बहती हुई दिख रही हैं।