तुर्किये में संसद के पास हुए आत्मघाती हमले का वीडियो आया सामने
तुर्किये की राजधानी अंकारा में रविवार को संसद के पास हुए आत्मघाती हमले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में हमलावर को धमाके से पहले हाईजैक की हुई कार से उतरते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि सेना के वाहन से आए 2 हमलावरों ने सुबह करीब 9:30 बजे सुरक्षा महानिदेशालय के बाहर बम से हमला किया था।