तुर्किये में सरकारी अधिकारियों से बात के बाद ट्विटर की सेवाएं बहाल
तुर्किये में सरकारी अधिकारियों से बात करने के बाद ट्विटर की सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। दरअसल, भूकंप के बाद सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लोगों का गुस्सा बढ़ने से तुर्किये सरकार ने देश में ट्विटर पर बैन लगा दिया था। गौरतलब है, इससे पहले सरकार ने सेवा बहाल करने को लेकर ट्विटर को सूचित किया था।