तुलना तो नहीं लेकिन मैं रिंकू सिंह को बाएं हाथ का धोनी कहूंगा: अश्विन
भारतीय ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने रिंकू सिंह को लेकर कहा है, "वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें मैं बाएं हाथ का एमएस धोनी कहूंगा। मैं अभी उनकी तुलना धोनी से नहीं कर सकता क्योंकि धोनी बहुत बड़े हैं।" अश्विन ने आगे कहा, "रिंकू ने दिखाया है कि वह हमेशा भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाल सकते हैं।"