तुलसी भाई नवरात्रि के लिए तैयार: डब्ल्यूएचओ चीफ के डांडिया खेलते हुए वीडियो पर पीएम मोदी
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस बुधवार को दो दिवसीय पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक सम्मेलन में शामिल होने के लिए गांधीनगर (गुजरात) पहुंचे। आयुष मंत्रालय ने टेड्रोस का डांडिया खेलते एक वीडियो भी ट्वीट किया है। इस वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, "मेरे अच्छे दोस्त तुलसी भाई (टेड्रोस) नवरात्रि के लिए पूरी तरह तैयार हैं, भारत में आपका स्वागत है।"