तुवालू के मंत्री ने जलवायु परिवर्तन दिखाने को घुटने तक समुद्री पानी में खड़े होकर दी स्पीच
तुवालू के विदेश मंत्री साइमन कोफे ने यूएन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (ग्लासगो) को घुटने तक समुद्री पानी में खड़े होकर यह दर्शाने के लिए संबोधित किया कि कैसे उनका देश ग्लोबल वॉर्मिंग से प्रभावित है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। वेबसाइट टाइमलेस तुवालू ने सदी के अंत तक द्वीप के पानी में डूबने की चेतावनी दी है।