तृप्त हुए कि नहीं?: राष्ट्रपति भवन परिसर में मीडियाकर्मियों को पोज़ देते हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति भवन परिसर में मीडियाकर्मियों को पोज़ देते हुए कहा, "मुझे सभी के सपने पूरे करने हैं तो आपके भी कर दूं।" उन्होंने आगे कहा, "आज का दिन आप लोगों का है भाई…तृप्त हुए कि नहीं हुए?"