तेंदुए के शावक को गोद में लेकर दूध पिलाते दिखे यूपी के सीएम योगी, सामने आया वीडियो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर स्थित शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान का दौरा किया। इस दौरान एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक तेंदुए के शावक को अपनी गोद में लेकर बोतल से दूध पिलाते नज़र आए। बकौल खबर, सीएम योगी ने इस दौरान दो शावकों का नामकरण भी किया।

Load More