तेंदुए के हमले में मुंबई की आरे कॉलोनी में डेढ़ साल की बच्ची की हुई मौत
मुंबई की आरे कॉलोनी के वन क्षेत्र में सोमवार को तेंदुए ने डेढ़ साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बकौल पुलिस, घटना के वक्त घर से 30-फीट की दूरी पर स्थित मंदिर जाते समय बच्ची अपनी मां के पीछे चल रही थी। पुलिस के मुताबिक, घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।