तेंदुए के हमले से बच्ची की मौत के 2 दिन बाद मुंबई की आरे कॉलोनी में पिंजरे में फंसा तेंदुआ
मुंबई (महाराष्ट्र) की आरे कॉलोनी में बुधवार को एक नर तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। गौरतलब है कि 24 अक्टूबर को कॉलोनी के वन क्षेत्र में तेंदुए के हमले से एक 1.5 साल की बच्ची मौत हुई थी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह वही तेंदुआ है या नहीं।