तेंदुए ने अचानक महाराष्ट्र में घर के बाहर कुत्ते पर किया हमला, भौंकने के बाद भागा तेंदुआ
महाराष्ट्र के राहुरी तालुका के ग्रामीण इलाके में एक कुत्ते ने रात में घर के बाहर आए एक तेंदुए को भगा दिया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुआ दबे पांव आकर आराम कर रहे कुत्ते पर अचानक हमला कर देता है जिसके बाद कुत्ता ज़ोर-ज़ोर से भौंकने लगता है और तेंदुआ भाग जाता है।