तेज प्रताप ने भाई तेजस्वी के जन्मदिन की तस्वीरें की शेयर, लिखा- हम सभी की आंखों का सितारा
बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 34वें जन्मदिन पर परिवार के साथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने 'X' अकाउंट पर शेयर की हैं। तेज प्रताप ने तस्वीरों के साथ लिखा, "करोड़ों लोगों की उम्मीदों का प्यारा, हम सभी की आंखों का सितारा...मेरे छोटे भाई को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं।"