तेज बिना बताए वृंदावन चला जाता है, आजकल के लड़के कहां किसी की बात सुनते हैं: लालू यादव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे व मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ सोमवार शाम रामलीला देखने कालीदास रंगालय (पटना) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तेज प्रताप को लेकर कहा, "कृष्ण भक्त है मेरा बेटा, बिना बताए दोस्तों के साथ वृंदावन चला जाता है। आजकल का लड़का सब कहां किसी की बात सुनता है।"