तेजस विमान के क्रैश होने से कुछ क्षण पहले उससे निकलते पायलट का वीडियो आया सामने

भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान तेजस मंगलवार को ऑपरेशनल ट्रेनिंग उड़ान के दौरान जैसलमेर (राजस्थान) में एक छात्रावास परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के क्रैश होने से कुछ क्षण पहले पायलट के उससे निकलने का वीडियो सामने आया है। 23 साल पहले 2001 में पहली परीक्षण उड़ान के बाद स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस की यह पहली दुर्घटना है।

Load More