तेजस्वी की जनसभा में चिराग की मां को गालियां दिए जाने को लेकर एलजेपी (आर) ने ईसी से की शिकायत
बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की जनसभा में चिराग पासवान की मां को गालियां दिए जाने के मामले में एलजेपी (आर) ने चुनाव आयोग (ईसी) से शिकायत की है। पार्टी ने ईसी से वीडियो में दिख रहे आरजेडी नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है। बिहार बीजेपी की महिला नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने भी ईसी से शिकायत की है।