तेजस्वी को जल्द सीएम बना देना चाहिए, पता चले उनकी प्रशासनिक क्षमता कितनी है: सुशील मोदी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाएंगे' बयान पर बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा है, "मैं चाहता हूं कि नीतीश जल्द ही तेजस्वी को सीएम बना दें जिससे पता चले कि उनकी प्रशासनिक क्षमता कितनी है।" उन्होंने कहा, "यह पहले से तय था कि तेजस्वी सीएम बनेंगे और नीतीश जी राष्ट्रीय राजनीति में जाएंगे।"