तेजस्वी ने कहा- '400 पार' वाली भाजपाई फिल्म पहले दिन हुई सुपर फ्लॉप; बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया
राजद नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद कहा है, "2024 में '400 पार' वाली भाजपाई फिल्म...पहले दिन ही सुपर फ्लॉप रही…हम (बिहार में) पहले चरण की चारों सीटें जीत रहे हैं।" इस पर बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "तेजस्वी की पारिवारिक ज़मींदारी समाप्त होगी…उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं जीतेगा।"