तेजस्वी ने न पढ़ाई पूरी की, न नौकरी की तो वह 52 संपत्तियों के मालिक कैसे बन गए?: सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने 'लैंड फॉर जॉब' मामले पर मंगलवार को कहा कि लालू प्रसाद यादव का परिवार देश के सर्वाधिक भ्रष्ट राजनीतिक परिवारों में है। उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव (डिप्टी सीएम) ने न पढ़ाई पूरी की, न कोई नौकरी की...वह 33 साल की उम्र में 52 बहुमूल्य संपत्ति के मालिक कैसे बन गए?"