तेजस्वी ने बिहार का सीएम बनाए जाने की अटकलों पर दी प्रतिक्रिया, कहा- कोई हड़बड़ी नहीं है

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने होली के बाद उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "मुझे कोई हड़बड़ी नहीं है।" उन्होंने कहा, "हमारा असली मकसद है 2024 (लोकसभा चुनाव) में बीजेपी को हराना। हम लोग निजी स्वार्थ के चक्कर में सांप्रदायिक ताकतों को (सत्ता में) आने नहीं दे सकते हैं।"

Load More