तेजस्वी ने बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद छुए सीएम नीतीश के पैर

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को बिहार के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए जिसका वीडियो सामने आया है। इसके बाद दोनों नेता गले भी मिले। गौरतलब है, नीतीश ने बीते दिन बीजेपी से गठबंधन खत्म कर दिया था और महागठबंधन में लौटने के बाद 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Load More