तेजस्वी ने 'लंबे अरसे बाद' खेला क्रिकेट; ड्राइवर, कुक, स्वीपर, माली को बनाया साथी
क्रिकेटर रह चुके आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 'लंबे अरसे बाद' अपने आवास में क्रिकेट खेलने का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में वह कई शॉट लगाते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, "जीवन हो या खेल...हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए...खेलना और भी आनंददायक हो जाता है जब ड्राइवर, कुक, स्वीपर, माली और केयरटेकर आपके साथी होते हैं।"